Odisha: ओडिशा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें आठ लोगों को मौत हो गई। तो वहीं सात लोग गंभीर रुप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दो परिवार मां तारिणी के दर्शन करने खुशी-खुशी जा रहे थे। लेकिन ये खुशी कुछ पलों में गम में बदल गई। ये हादसा महज तारिणी मंदिर से 3 किलोमीटर की दूरी पर ही हुआ है।
वैन के सड़क किनारे टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा सुबह केंदुझर जिले में एनएच 20(NH-20) बालीजोड़ी के पास हुआ। मृतक दिगपहाड़ी इलाके से हैं। दुर्घटना का कारण बना चालक अभी फरार है। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे जगदीश गौड़ बाल-बाल बच गए। उनके अनुसार, 17 लोग एक वाहन में आए थे।
उनका परिवार, उनके मामा का परिवार और पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग घटगांव आये थे। रात करीब 8.30 बजे वे घर से निकले थे। आज सुबह 5 बजे यह हादसा हो गया।
PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…
CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…
CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…
CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…
PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…
Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…
This website uses cookies.