Advertisement

Rahul Gandhi: हाथ में गदा और मुंह पर हनुमान जी का मुखौटा, जानें राहुल गांधी की इन तस्वीरों की मायने

rahul gandhi photo with hanuman mask and gada

rahul gandhi photo with hanuman mask and gada

Share
Advertisement

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। और उन्होंने पूर्वोत्तर के राज्यों से इसकी शुरुआत की है। बता दें कि मणिपुर से शुरू हुई ये यात्रा (Rahul Gandhi)महाराष्ट्र में जाकर समाप्त होगी। वहीं इस यात्रा के क्रम में राहुल गांधी मणिपुर से निकलकर इन दिनों असम में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

Advertisement

पवित्र औनियाती सत्र शामिल हुए राहुल गांधी

रैली के दौरान राहुल गांधी असम के माजुली जिले में पहुंचे। यहां पर वह औनियाती सत्र में शामिल हुए। बता दें, कि यहां जाने के लिए राहुल गांधी ने नाव का सहारा लिया। साथ ही नाव से माजुली जाने के बाद राहुल गांधी माजुली के पवित्र औनियाती सत्र में शामिल हुए।

औनियाती सत्र के दौरान राहुल गांधी की फोटो वायरल

बताया जा रहा है कि माजुली में औनियाती सत्र के दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हनुमान जी का मुखौटा पहने और हाथ में गदा लिए हुए हैं। और राहुल गांधी ने यहां की मुखौटा बनाने वाली पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए ये मुखौटा पहनकर फोटो शेयर की।

ट्वीट कर किया भावना व्यक्त

वहीं इसके बाद वह औनियाती सत्र में शामिल हुए। और औनियाती सत्र में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि ‘आज, असम में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव की यात्रा कर श्री श्री औनियाती सत्र के दर्शन के लिए पहुंचा। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, शंकर देव जी की भूमि, असम हमें सभी को साथ लेकर चलने का जीवन दर्शन सिखाती है। ऐसी महान संस्कृति को नजदीक से जानने और समझने का मौका पाकर संतोष प्राप्त हुआ।’

जानें क्या है औनियाती सत्र?

बता दें, कि औनियाती सत्र के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि ‘श्री श्री औनियाती सत्र की स्थापना 1663 में माजुली में हुई थी। यह हमारे देश के विविधता से भरे अद्भुत सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

क्ययोंकि यहां भगवान कृष्ण की गोविंदा के रूप में पूजा की जाती है, जिसकी मूल मूर्ति पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर से लाई गई है। इस संप्रदाय के ऐसे ही पूजा स्थल नाथद्वारा, द्वारका और मणिपुर में हैं। वहां बीता आधे घंटे का समय निस्संदेह भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छठे दिन का मुख्य हाईलाइट है।’

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/public-entry-restricted-in-ayodhya-on-january-22-due-to-security-measures-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *