Advertisement

PM Odisha Visit: ओडिशा दौरे पर पीएम मोदी, 68 हजार करोड़ की दी सौगात

PM Odisha Visit
Share
Advertisement

PM Odisha Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने ओडिशा को बड़ी सौगात दी है। साथ ही उन्होंने जनता को भी संबोधित किया है। इस अवसर पर भारी मात्रा में पीएम के भाषण को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्यपाल रघुवर दास केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

 PM Odisha Visit: पुरी-सोनेपुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में जनता को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने पुरी-सोनेपुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है।  प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए संबलपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

PM Odisha Visit: 68 हजार करोड़ की सौगात

पीएम ने इस मौके पर जनता को 68 हजार करोड़ की सौगात दी। उन्होंने संबलपुर में 68000 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं आइआइएम संबलपुर कैंपस का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण किया गया। 

जनता को किया संबोधित

इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का जिक्र करते हुए कहा कि  आज देश ने एक महान सपूत, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है। भारत के उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में और दशकों तक एक निष्ठावान, जागरूक सांसद के रूप में लालकृष्ण आडवाणी ने देश की जो सेवा की हो वो अप्रतीम है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘लालकष्ण आडवाणी का ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता नहीं है। मेरा सौभाग्य रहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का स्नेह और उनका मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहा है। मैं लालकृष्ण आडवाणी की दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’

‘ओडिशा की विकास यात्रा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण’

पीएम मोदी ने ओडिशावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ओडिशा की विकास यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को  68,000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए हार्दिक बधाई दी।

ये भी पढ़ें- Bharat Ratna: भारत रत्न ऐलान के बाद लालकृष्ण आडवाणी ने जताया आभार, मीडिया से भी हुए रूबरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *