Advertisement

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल, बोले- गांव का दौरा कर लोगों को समझाऊंगा अपना पक्ष 

Maratha Reservation: manoj jarange broke his 17 days long fast
Share
Advertisement

Maratha Reservation: मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने मराठा आरक्षण को लेकर 17 दिनों से जारी हड़ताल को आज खत्म कर दिया है। मनोज जरांगे ने हड़ताल को खत्म करते हुए घोषणा की कि वह मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) मुद्दे पर अपना 17 दिन से जारी अनशन वापस ले रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही जरांगे ने बताया कि वे अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे जब तक कि महाराष्ट्र सरकार उन लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी करना शुरू नहीं कर देती, जिनके पास पहले से ही ऐसे दस्तावेज हैं और जिससे उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके।  

Advertisement

Maratha Reservation: ‘गांव का करूंगा दौरा’

मनोज जारांगे ने हड़ताल खत्म करने के साथ एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं आज अपना आंदोलन (भूख हड़ताल) स्थगित कर रहा हूं, लेकिन 3-4 युवा ऐसे होंगे जो हमारी मांगों के लिए हर दिन यहां बैठेंगे और अनशन करेंगे। मैं कुछ गांवों का दौरा भी करूंगा और उन्हें अपना पक्ष समझाऊंगा। गृह विभाग द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण वे यहां (अंतरवाली सरती गांव में) मुझसे मिलने नहीं आ सके।’ 

10 फरवरी से हड़ताल पर थे जरांगे

बता दें कि मनोज जरांगे 10 फरवरी से हड़ताल पर थे। मनोज 17 दिनों तक OBC श्रेणी के तहत मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े रहे। जरांगे का हड़ताल खत्म करने का फैसला मराठा समुदाय के लिए नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण से संबंधित अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए मुंबई तक मार्च की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई में राज्य विधानमंडल का बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है।पिछले हफ्ते ही राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय के लिए 10% अलग से आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया था।

ये भी पढ़ें- Breaking News: ठाणे के अंबरनाथ सर्कस मैदान में भीषण आग का तांडव, 35 झोपड़ियां जलकर खाक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *