Advertisement
Other States

Thane News: प्रेमिका को बीच सड़क पर कार से कुचल, सनकी प्रेमी हुआ फरार

Share
Advertisement

Thane News:  महाराष्ट्र के ठाणे में घोड़बंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में अश्वजीत गायकवाड़ नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका प्रिया सिंह को कार से उड़ाया है। और रोड पर उसे तड़पता हुआ छोड़ गया। हालांकि प्रिया सिंह का इलाज नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अश्वजीत गायकवाड़ MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के संचालक अनिल गायकवाड़ के बेटे हैं।

Advertisement

मारपीट कर प्रेमिका को कुचला

गौरतलब है कि पीड़ित प्रिया सिंह घोड़बंदर में रहती हैं। प्रिया ने काफी उच्च शिक्षा प्राप्त की हैं और अपने घर में वो अकेली कमानी वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  अश्वजीत गायकवाड़ ने सोमवार को ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में पहले प्रिया से मारपीट की और उसके हाथों को भी काटा। इसके बाद सुबह 4:30 बजे के करीब प्रिया को अपनी रेंज रोवर डिफेंडर कार से कुचलकर घायल कर दिया।

तीन दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

बता दें कि वारदात को 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी कासारवडवली पुलिस स्टेशन द्वारा सिर्फ FIR दाखिल की गई है, लेकिन कासारवडवली पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

प्रिया पर FIR वापस लेने का दबाव

प्रिया सिंह ने बताया कि अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दोस्तों ने उसकी जो हालात की है। उसके बाद प्रिया ने FIR  दर्ज करवाई थी। लेकिन अब केस वापस लेने के लिए लगातार प्रिया पर दबाव बनाया जा रहा है। बता दें कि अश्वजीत गायकवाड़ के दोनों ही मित्र रोमिल पाटिल और सुनील शेल्के अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं और धमका रहे हैं ताकि वह FIR वापस ले ले। अब देखान है कि पीड़िता को न्याय मिल पाता है कि नहीं

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/national/germany-news-germany-bans-turkeys-imams-news-in-hindi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Speaker : अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे : संजय राउत का बयान

LokSabha Speaker: टीडीपी को लेकर कयास लगाए जा रहें हैं कि टीडीपी लोकसभा के अध्यक्ष…

June 16, 2024

Sonbhadra: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वीआईपी कल्चर को लेकर अभियान तेज

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला करते हुए वीआईपी कल्चर को…

June 16, 2024

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। आज पाकिस्तान…

June 16, 2024

Bihar: हाथ में दर्द की शिकायत के बाद CM नीतीश पहुंचे अस्पताल, करवाया चेकअप

Health Update of CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने…

June 15, 2024

This website uses cookies.