Advertisement

Himachal Snowfall: बर्फ की चादर से ढका कुफरी, साल की पहली बर्फबारी देख किसान हुए खुश

Share
Advertisement

Himachal Snowfall: हिमाचल के शिमला में साल की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी (Kufri) में कल (9 जनवरी) हल्की बर्फबारी हुई। बर्फ पड़ने से किसान काफी खुश हुए तो वहीं सैलानियों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दी। सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाते दिखे।

Advertisement

 साल की पहली बर्फबारी

Himachal Snowfall: शिमला में ये साल की पहली बर्फबारी है। बता दें की काफी समय से शिमला में बर्फ नहीं हो रही थी। कई सालों में ऐसा पहली बार हुआ था की इतनी ठंड के बावजूद भी बर्फ नहीं पड़ रही थी। इसके कारण बागवानों को भी अपनी फसलों की चिंता हो गई थी। लेकिन साल की पहली बर्फबारी देख सभी के चेहरों पर खुशी नजर आई है।

 बर्फ देख बागवानों को राहत

हिमचाल में ज्यादातर आबादी किसानी करती है। उनकी आय फसलों पर ही निर्भर करती हैं। ऐसे में हर साल अच्छी फसल होना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। सेब की फसल ज्यादातर बर्फ पर निर्भर करती है। इसलिए बर्फ देख कर किसानों को काफी राहत मिली है। जितनी ज्यादा बर्फ होगी, सेब की फसल भी उतनी ही ज्यादा होती है।

सैलानियों के चेहरे पर रौनक

शिमला सैलानियों के लिए हमेशा ही घूमने की पसंदीदा जगह रही है। लोग अक्सर बर्फ देखने के लिए शिमला जाते हैं। लेकिन इस साल बर्फ न होने की वजह से सैलानी भी मायूस नज़र आ रहे थे। लेकिन कल (9 जनवरी) हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे पर रौनक नजर आई है। सभी सैलानी खुश नजर आए।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: 3 महीने की मासूम के साथ 16वीं मंजिल से कूदी महिला, डिप्रेशन की थी शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *