Advertisement

Guwahati: शर्मनाक! जादू-टोना के शक में महिला संग हैवानियत, पति ने मांगा इंसाफ

Share
Advertisement

Guwahati: असम से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है। जहां जादू-टोना के शक में 28 वर्षीय महिला को जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना बहबरी के पास घागरा टी एस्टेट में हुई।

Advertisement

काला-जादू के शक में महिला को जिंदा जलाया

गौरतलब है कि काला-जादू के शक में 6 लोगों के एक ग्रुप ने एक 28 वर्षीय महिला पर धारदार हथियारों से हमला किया और उसे जिंदा जला दिया। वहीं पुलिस ने मामले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया और दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

जघन्य अपराध में 6 है शामिल

वहीं सोनितपुर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने न्यूज एजेंसी से बातचीत बताया कि, अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य फरार हैं। उन्होंने कहा, ‘तीन लोगों को 24 दिसंबर की रात को गिरफ्तार किया गया था। तेजपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.’ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि जघन्य अपराध में छह लोग शामिल थे।

‘डायन’ करार महिला को पीटा और जलाकर मार डाला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान संगीता कपि के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां थी, जिसे कथित तौर पर जादू-टोना करने के आरोप में छह लोगों के एक समूह ने पीटा और जलाकर मार डाला। पीड़िता के पति ने कहा कि हमलावरों ने उसे ‘डायन’ करार दिया और उसकी पिटाई की और उनके घर के पास उसे आग लगा दी। और घटना के बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/lifestyle/chardham-yatra-first-time-winter-chardham-yatra-news-in-hindi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें