Advertisement

DK Suresh Kumar के बयान से मचा घमासान, बोले- BJP कर रही बयान को तोड़ मरोड़ के पेश

DK Suresh Kumar
Share
Advertisement

DK Suresh Kumar: कांग्रेस सांसद DK सुरेश कुमार के अलग देश की मांग वाले बयान के बाद घमासान छिड़ गया है। आज (4 फरवरी) बेंगलुरू में DK सुरेश कुमार के आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद DK सुरेश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Advertisement

DK Suresh Kumar: पहले समझिए क्या है मामला?

मोदी सरकार के अंतरिम बजट से कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके सुरेश कुमार खुश नहीं थे। उन्होंने बजट पेश होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर विभाजनकारी मानसिकता रखने का आरोप लगाए थे। यही नहीं। उन्होंने दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर डाली थी। 

उन्होंने अलग देश की मांग करते हुए कहा था कि हमें अपने राज्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष करों में अपना हिस्सा मिलना चाहिए। हम दक्षिण भारत के साथ बहुत अन्याय होते हुए देख रहे हैं। हम अपने हिस्से का पैसा उत्तर भारत में बंटते हुए देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा था कि अगर आज हम इसकी निंदा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के लिए एक अलग राष्ट्र का प्रस्ताव रखने की नौबत आ जाएगी।

DK Suresh Kumar: आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

कांग्रेस सांसद DK सुरेश कुमार क इसी बयान के बाद बवाल मच गया था। आज सबुह से ही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता DK सुरेश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने DK सुरेश कुमारके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। 

मेरे बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया

अब कांग्रेस सांसद DK सुरेश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। मैंने कभी नहीं कहा कि देश को विभाजित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी क्या कहती है, मुझे उसे महत्व देने की जरूरत नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भी उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने और अपनी बात रखने का अधिकार है, उन्हें कोई नहीं रोक सकता। .उन्हें विरोध करने दें, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा का झारखंड में आज तीसरा दिन, बोकारो की ओर बढ़ी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *