बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बयान, बताया…इंडी गठबंधन में नीतीश का कितना सम्मान?

Nitish Reputation in I.N.D.I.A
Nitish Reputation in I.N.D.I.A.: इंडी गठबंधन में नीतीश की भूमिका पर बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश इंडी गठबंधन से कभी नाराज नहीं हो सकते। नीतीश की नाराजगी की चर्चा निराधार है। विपक्षी दलों को एक जुट करने वाले नीतीश आखिर कैसे नाराज हो सकते हैं।
Nitish Reputation in I.N.D.I.A.: ‘नीतीश का हर सुझाव अहम’
कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष ने अपने बयान में क्लीयर कर दिया कि आखिर गठबंधन में नीतीश का क्या स्थान है और उनकी क्या खासियत है। अखिलेश ने स्पष्ट कहा कि गठबंधन में नीतीश की भूमिका अहम है। वह इसके सूत्रधार हैं। वह पक्के इरादे वाले नेता हैं। उनके हर सुझाव और फैसले का हमेशा सम्मान किया गया है और आगे भी किया जाता रहेगा।
‘जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी’
बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अबकी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों जैसे ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया है। देश की राजनीति में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
‘विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज करना घातक’
जनता बीजेपी को इसका जवाब देगी। विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज करना देश के लोकतंत्र के लिए घातक है। लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि बीजेपी ऐसा ही कर रही है।
क्या कहा था नीतीश ने
दरअसल पूर्व में नीतीश कुमार ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस देश में घूम-घूम कर जातीय जनगणना की बात तो कर रही है, लेकिन बिहार के इस काम की प्रशंसा नहीं कर रही। हमने ही जातीय जनगणना पर सबसे ज्यादा काम किया है।
ये भी पढ़ें: Bihar: डेहरी विधायक की जीभ काटकर लाने पर 10 लाख रुपये के ईनाम का ऐलान
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar