Advertisement
State

UP पुलिस भर्ती का पेपर नीरज यादव को किसने दिया था? STF के सामने उगले राज

Share
Advertisement

UP: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के खुलासे के बाद सीएम योगी ने एक्शन लेते हुए, पेपर रद्द करने के आदेश दिए। तो वहीं दूसरी तरफ यूपी STF अब पेपर लीक के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। बताया जा रहा है कि STF गुनहगारों और मददगारों की लिस्ट तैयार कर चुकी है।

Advertisement

अहम आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें, कि अब तक इस मामले में 4 अहम आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अब मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है। लेकिन इस बीच गिरफ्तार नीरज यादव ने भी STF के सामने सच उगलना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि नीरज ने STF को बताया कि उसे यूपी पुलिस भर्ती का पेपरस कहां से मिला था।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/maryam-nawaz-set-to-become-the-first-woman-chief-minister-of-punjab-news-in-hindi/

नीरज को कहां से मिला यूपी पुलिस का पेपर?

यूपी पेपर लीक मामले में STF का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इस मामले में बलिया का रहने वाला नीरज यादव भी गिरफ्तार हुआ है जिसने अब STF के सामने राज खोलने शुरू कर दिए हैं। बता दें, कि नीरज ने पूछताछ में STF को बताया कि यूपी पुलिस भर्ती का पेपर उसे मथुरा के उपाध्याय के जरिए मिला था। हालांकि जब STF ने नीरज से उपाध्याय की जानकारी मांगी तो उसके पास बताने को कुछ भी नहीं था।

नकल माफिया के सरगनाओं की लिस्ट तैयार

वहीं नीरज यादव से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है और STF ने 17 और 18 फरवरी को परीक्षा के दौरान नकल करने वाले अभ्यर्थियों के मददगारों की लिस्ट भी तैयार की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों के पास पेपर किस नेटवर्क से पहुंचा उसका ब्रीफ तैयार कर सभी नेटवर्क को फिर से खंगाला जा रहा है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.