Advertisement
Madhya Pradesh

पानी पर चली महिला, लोग मान रहे मां नर्मदा

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में जबलपुर से शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला शहर के तिलवाराघाट पर पानी में चलती हुई दिखाई दी। वायरल वीडियो देखने के बाद घाट पर महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा नदी के जल पर चलने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

महिला की एक झलक पाने के लिए ग्वारीघाट नर्मदा तट पर हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले कई दिनों से महिला तिलवाराघाट और ग्वारीघाट सहित कई घाटों पर देखी जा रही है। आपको बता दें कि नर्मदा परिक्रमा के लिए निकली ये महिला जबलपुर में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। बुजुर्ग महिला का नर्मदा नदी के जल पर चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उसे देवी नर्मदा का स्वरूप मान रहे हैं। इसे आस्था कहे या अंधविश्वास, क्योंकि हजारों की संख्या में लोग उसे देखने के लिए ग्वारीघाट पहुंच रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ये महिला लोगों को आशीर्वाद और उनकी प्रार्थना भी नर्मदा से कर रही है। ग्वारीघाट पर भीड़ देखकर पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। महिला का नाम ज्योतिबाई रघुवंशी कल्लूखापा पिपरिया जिला होशंगाबाद की रहने वाली है। बताया जाता है कि ज्योतिबाई रघुवंशी के बेटे रमन सिंह ने कल्लूखापा थापा में नौ मई 2022 को अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी मां पांच साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। महिला के बेटे की शिकायत पर होशंगाबाद पुलिस महिला की तलाश कर रही है। इधर, जबलपुर की पुलिस महिला से पूछताछ करने के बजाय उसकी पूजा-पाठ में लगी हुई है।

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.