Advertisement

2 अप्रैल से आरकेएमपी-निजामुद्दीन के बीच चलेगी वंदे भारत, ऐसा रहेगा शेड्यूल

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का आधिकारिक शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली नहीं बल्कि रानी कमलापति -हजरत निजमाउद्दीत के बीच जाएगी। टाइम टेबल के अनुसार 2 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा हजरत निजमाउद्दीत- आरकेएमपी के बीच होगी। हजरत निजमाउद्दीत से रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन 7.40 घंटे का समय लेगी। इसी तरह 3 अप्रैल से गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति से चलकर हजरत निजमाउद्दीन तक जाएगी। 7.30 घंटे की इस यात्रा में वंदे भारत झांसी, ग्वालियर और आगरा पर हॉल्ट लेगी। वहीं वंदे भारत की टिकट की दर रेलवे 1 अप्रैल सुबह जारी करेगा। बता दें कि शनिवार दोपहर 3.15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का लोकर्पण करेंगें।

Advertisement

गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलकर 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। फिर 9.48 बजे यह ट्रेन ग्वालियर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन 11.25 पर आगरा और फिर दोपहर 1. 10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 4.22 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन 5.45 बजे ग्वालियर और 7.03 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10.10 बजे रानरी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी।

इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के लिए रतलाम रेल मंडल पूरी तैयारियां कर चुका है। ट्रेन के रखरखाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ट्रेन उज्जैन के रास्ते से भोपाल आएगी और फिर यहां से जबलपुर के लिए जाएगी। इसके अलावा भोपाल में संत हिरदाराम नगर के पास रखरखाव के लिए करीब 105 करोड़ रुपए से डिपो बनाए जाने को लेकर भी भोपाल रेल मंडल प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *