मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक लड़ने की मौत डीजे की तेज आवाज की वजह से हो गई। बारात में डांस करते हुए युवक गश खाकर गिर गया और वह दोबारा नहीं उठ सका। डॉक्टर के मुताबिक, डीजे की तेज आवाज की वजह से उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक उज्जैन के पास अम्बोदिया डेम निवासी है। 18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में शामिल होने गया था। विजय की बारात गांव से निकली और इस दौरान लाल सिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था। इस दौरान वह डांस का वीडियो भी बना रहा था।
ये भी पढ़ें- लखनऊ: खाली प्लाट में मिली सिर कटी लाश, बदमाश हत्या के बाद सिर ले गए अपने साथ, पुलिस छानबीन में जुटी
वीडियो बनाते वक्त अचानक लाल सिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से फिर उसे उज्जैन रेफर कर दिया गया। उज्जैन में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लाल सिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, डीजे की तेज आवाज से लाल सिंह की मौत हुई है।
डॉक्टर के मुताबिक, डीजे या बड़े साउंड सिस्टम से जब तेज म्यूजिक बजाया जाता है तो शरीर में असामान्य गतिविधियां होती है। सीमा से ज्यादा डेसिबल में साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। तेज साउंड का असर दिल और दिमाग दोनों पर होता है।
ये भी पढ़ें- UP: एक लाख के इनामी पूर्व IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार जांच में पाए गए दोषी
ये भी पढ़ें- जालौन डीएम की बड़ी कार्रवाई, एक साल में 7 लोगों पर लगाया NSA
ये भी पढ़ें- UP: धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का जारी, अब तक 64,128 लाउडस्पीकर हटाए गए