Advertisement

RSS मोहन भागवत 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश के दौरे पर

Share
Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तो एक्टिव है ही, वहीं संघ भी चुनाव को लेकर एक्टिव माना जा रहा है। क्योंकि चुनावी साल में संघ का रोल भी अहम माना जा रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। मोहन भागवत 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश को बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे। एक महीने के अंदर ही संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह दूसरी बार एमपी दौरा है।

Advertisement

इस बार भागवत दो दिन तक एमपी में रहेंगे। इस दौरान वह बुरहानपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मोहन भागवत पहले दिन महाजनपेठ स्थित गोविंद नाथ महाराज की समाधि स्थल के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके साथ ही वह शहर में निर्मित नए श्रीराम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे। राजनीतिक लिहाज से भी उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि बुरहानपुर शहर संघ के लिए भी अहम माना जाता रहा है। संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार 1937 में बुरहानपुर आए थे और इसी स्थान पर जिले की पहली शाखा लगी थी। ऐसे में मोहन भागवत भी इसी जगह पर जाएंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख बुरहानपुर में नाथ संप्रदाय के भक्तजनों को भी संबोधित करेंगे। भागवत लोधीपुरा स्थित ऐतिहासिक और बड़ी संगत गुरुद्वारे में माथा भी टेकेंगे। भागवत यहां स्वयं सेवकों को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *