Advertisement

मध्य प्रदेश की जनता को रिझाने के लिए प्रियंका गांधी ने किए ये वादे

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी महिलाओं पर बड़ा दांव चल दिया है। भाजपा ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1 हजार रुपए देने की शुरूआत की तो अब कांग्रेस ने भी सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 18 हजार यानी मासिक 1500 रुपए सहायता देने का वादा किया है। सोमवार यानी आज जबलपुर में प्रियंका गांधी ने 500 रुपए में सिलेंडर और 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने मंच से कई बड़े वादे करते हुए कहा कि सरकार बनने पर इन्हें लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में भी ये वादे किए गए थे और सरकार बनते ही पूरा किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हर महिने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। गैस का सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल को हाफ किया जाएगा। एमपी में भी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी का काम जो शुरू किया था उसे पूरा किया जाएगा। बचे हुए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दांव चलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीएम लाडली बहना योजना की शुरूआत की। इसके तहत गरीब और मध्यम वर्ग की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में हर महीने एक-एक हजार रुपए जाएंगे। 23 से 60 साल आयुवर्ग की महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को एक-एक हजार रुपये जारी किए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी वादा किया है कि धीरे-धीरे इस सहायता राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए मासिक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *