Advertisement
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें वजह

Share
Advertisement

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर अपने हाथों से सम्मानित करेंगी। बता दें कि यह सम्मान भू-अभिलेखों को बेहतर तरीके से मॉडर्नाइजेशन करने के लिए दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टरों को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि सभी जीलों के कलेक्टरों को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आमंत्रित किया गया है। वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश के 6-7 कलेक्टर ही कार्यक्रम में पहुंच पाएंगे, बाकी जिलों के कलेक्टर अपने अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Recent Posts

Advertisement

झारखंडः कांग्रेस नेता और मंत्री आलमगीर की गिरफ्तारी पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

ED arrest Aalamgir: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता…

May 15, 2024

पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने लोगों से कहा… करेंगे समस्याओं का समाधान, मिला समर्थन

Meeting with Public: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल…

May 15, 2024

यूपीए सरकार ने अल्पसंख्यक वोट के डर से बम धमाकों का विरोध भी नहीं किया- गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah interview: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट और पुलवामा के मुद्दे दोबारा…

May 15, 2024

गर्मी के मौसम में रहना चाहते हैं हेल्दी, तो इस फूड आइटम्स से बनाएं दूरी

Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में हेल्दी रहने के लिए सबसे आवश्यक है…

May 15, 2024

‘वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ’, दिल्ली के वोटर्स के लिए CTI की जबरदस्त पहल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं।…

May 15, 2024

इस चुनावी महाभारत में ‘दुर्योधन’ और ‘दुशासन’ के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में पीएम मोदीः सीएम योगी

CM Yogi Jalaun: 15 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई…

May 15, 2024

This website uses cookies.