Advertisement
Madhya Pradesh

MP Election 2023: उज्जैन उत्तर की कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जलाए गए पुतले

Share
Advertisement

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नवरात्री के पहले दिन कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारा है। इसे कही खुशी का माहौल है तो कही विरोध किया जा रहा है। उज्जैन उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी का विरोध किया जा रहा है।  जिसके लिए शहर के कुछ स्थानों पर माया राजेश त्रिवेदी के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उत्तर विधानसभा में माया त्रिवेदी को टिकट मिलते ही कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू हो गया है। कई जगह माया त्रिवेदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके चलते कई दावेदारों और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई है।

Advertisement

 बीते दिन लिस्ट जारी हुई कांग्रेस ने उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से माया त्रिवेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उज्जैन उत्तर विधानसभा की प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी के कंठाल, कोयला फाटक, आगर नाका और कांग्रेस ऑफिस सहित कई जगह पुतले जलाया गया।

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन ?

ऐसे में विरोध करने वालो का क्या कहना है आइए जानते हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितेश शर्मा ने बताया कि माया त्रिवेदी को टिकट देना गलत है क्योंकि वह अयोग्य उम्मीदवार हैं उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के सामने बागी होकर चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने इसलिए भी वह पूजा अर्चना करवा चुके हैं। इससे कांग्रेस का अहित होगा। जब माया राजेश त्रिवेदी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी तो उन्हें 10,000 वोट मिले थे। इसीलिए पुतला फूंका गया है।

 अगर यह टिकट नहीं बदला गया तो आने वाले समय में और भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि माया राजेश त्रिवेदी को टिकट दिए जाने से नाराज एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबर माथुर ने बताया कि हम इस घोषणा का विरोध करते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने जिसे अपना कैंडिडेट बनाया है वह अयोग्य है। माया त्रिवेदी के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है और वह पूर्व में भी निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा चुकी है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, सामने आया CCTV Footage

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.