Advertisement

MP News: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 18 लाख से ज्यादा दिये जलाने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share
Advertisement

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में क्षिप्रा नदी के तट पर एक साथ 18 लाख 82 हजार दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। इससे पहले, अयोध्या के दीपोत्सव में एक साथ 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का रिकॉर्ड था। दरअसल, दिये जलाने का यह पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट पर आधारित था। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने दिये जलाए। सीएम शिवराज पत्नी साधना सिंह और बीजेपी के नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।‌

Advertisement

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर 21 लाख दिये जलाने का टारगेट तय किया गया था, जिसकी तैयारियां लंबे वक्त से चल रहीं थीं।‌ यह भी तय किया गया था की जीरो वेस्ट का भी ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले भी पिछले साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन के शिप्रा तट पर 13 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए थे।

उस वक्त अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान जलाए गए सबसे ज्यादा 15 लाख 76 हजार दीपक की रिकार्ड नहीं टूट पाया था, लेकिन भले ही 21 लाख दिये नहीं जलाए गए हो लेकिन 18 लाख से भी ज्यादा दिये जलाने से आप सबसे ज्यादा दिये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल हो गया है।

इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि मैं आप सभी उज्जैनवासियों को बधाई देता हूँ। 18 लाख 82 हजार 229 दीपक जलाकर आपने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। महाकाल बाबा की नगरी में आज सब कुछ अलौकिक है। आज से उज्जैन में विक्रम महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आनंद की वर्षा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *