MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। नेताओं की दलबदल की राजनीति और जुबानी जंग भी जोर पकड़ रही है। पिछले दिनों गुना में दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को देख लेने की धमकी थी। अब बीजेपी की ओर से इसका जवाब आया है। सिंधिया के समर्थक और मध्य प्रदेश सरकार के पीएचई राज्यमत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने दिग्विजय सिंह की धमकी को गीदड़ भभकी बताया है।
कुछ दिनों पहले गुना के दौरे पर आए दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को खुले मंच से धमकी दी थी। दिग्विजय ने कहा था कि हमारी सरकार आई तो हम सिसोदिया को देख लेंगे। मुंगावली सीट से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। यादव ने धमकी को गीदड़ भभकी बताते हुए कहा कि वह ना किसी से डरते हैं और ना कभी डरेंगे।
सिसोदिया ने कहा कि दिग्विजय लोगों को यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। वे पहले यह बताएं कि जब उनकी सरकार थी तब जनता की भलाई के लिए कितने काम किए। कांग्रेस ने जनता का भरोसा तोड़ा हैं। कांग्रेस में ना नेता है और ना नेतृत्व। कमलनाथ अलग भाग रहे हैं, दिग्विजय सिंह अलग। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 23 साल तक सत्ता में आने के ख्वाब ना देखे।
ये भी पढ़े: कांग्रेस तानाशाही पर उतरी भाजपा को जनता देगी करारा जवाब- अम्बिका सिंह
Delhi Liquor Policy Case: नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…
Live Voting Update: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है. इसी क्रम में…
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
This website uses cookies.