Advertisement

MP News: प्रियंका गांधी पर राजनाथ सिंह ने साधा निशाना, बोले- गदा लेकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Share
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार यानी कल मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। राजगढ़ के मोहनपुर में किसान कल्याण महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे राजनाथ सिंह ने इस दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर भी तंज कसा और उन्हें मौसमी हिन्दू कह दिया। आगे कहा कि अब जो लोग हनुमान जी का गदा लेकर अपना कार्यक्रम मीटिंग कर रहे हैं, पहले राम हनुमान का नाम लेते ही उनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ता था। वह बचते थे हनुमान राम का नाम लेने में।

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा कि अयोध्या की धरती पर रामलला का मंदिर बनाने का हम लोगों ने संकल्प लिया, उस समय कांग्रेस ने हमारा विरोध किया। चार-चार सरकारें हमें गंवानी पड़ी। मध्य प्रदेश में उस समय संदरलाल पटवा मुख्यमंत्री थे उनकी सरकार को भी भंग करने का काम कांग्रेस ने किया। यह अद्भुत दृश्य मेरी आंखों से देख रहा हूं यहां आने से पहले मैंने कल्पना नहीं की थी मेरी आंखों से यह दृश्य देखने को मिलेगा. आप सभी का शीश झुकाकर हार्दिक अभिनंदन करता हूं. यहां हुजूम इस बात का प्रमाण है कि शिवराज सिंह ने ऊपरी मन से नहीं तहे दिल से जनता की सेवा की है. यह भव्य दृश्य अपनी आंखों से देखने को मिल रहा है. जहां तक हिंदुस्तान के गांव गरीब किसानों का प्रश्न है।

दरअसल, सोमवार को प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जबलपुर में हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली नर्मदा नदी में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरूआत की। उनकी जनसभा के स्थान पर कांग्रेस द्वारा भगवान हनुमान की गदी की प्रतिकृति भी स्थापित की गई थी। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के वादे के अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है और जानकारी के मुताबिक अगले साल 22 जनवरी को रामलला वहां स्थापिक होंगे। उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम हैं वहां हनुमान की गदा मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *