Advertisement

MP News: होली के दिन लड़का-लड़की को चढ़ा प्रेम का रंग, थाने में की शादी

MP News

MP News

Share
Advertisement

MP News: बिना बैंड बाजे बारात और सात फेरों के लड़का लड़की ने की थाने में ही शादी। ना पंडित ना बिना कोई शोर शराबे के जोड़ा हुआ एक दूजे के वास्ते। वरमाला पहनाकर थाने में ही साथ जीने की कस्में खाई के। ये पूरा दृश्य किसी मैरिज हौल या मंडप का नही बल्कि भिंड के महिला थाने का है जहां लड़का-लड़की ने पुलिस के समक्ष ही साथ जीने मरने की कस्में ली। पुलिसकर्मियों ने उनकी भावनाओं को समझा शादी किए जाने की मान्यता देते हुए वरमाला पहनाई।

Advertisement

होली पर चढ़ा प्रेम का रंग

जब होली के दिन पूरा जिला रगों में रगां हुआ था। जब लोग गुलाल लगाकर खुशिया बांट रहे थे तो प्रेम के रंग में रंगा हुआ एक  प्रेमी जोड़ा भिंड के महिला पुलिस थाने पहुंचा। वहां लड़की प्रियंका पुत्री बंटी जाटव निवासी अटेर रोड और लड़का लंकेश विमल निवासी मिश्रन पुरा देहात ने    पुलिस के सामने गुहार लगाई कि हम दोनों बालिग हैं एक दूसरे से प्यार भी करते हैं और हमारा समाज भी एक ही है। पर तब भी हम दोनों एक दूजे के नहीं हो पा रहे हैं। हमारे प्रेम में कुछ लोग बाधा बने हुए है। शादी नही होने दे रहे जोड़े ने पुलिस को बताया अगर हम एक साथ जी नही सकते तो हमें मरने से भी कोई नही रोक सकता।

महिला प्रभारी ने परिवार को समझाया

महिला थाना प्रभारी सिकरवार ने लड़का और लड़की के परिवार के लोगों को बुलाया। दोनों परिवारों को समझाया भी और दोनों परिवारों को बताया कि दोनों ही बालिक है भारतीय संविधान के नियम के अनुसार  वे दोनों एक दूजे को पति पत्नी के तौर पर चुनने का अधिकार रखते है। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने विरोध किया। परंतु पुलिस के समक्ष नियमासार लड़का और लड़की ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ रहने की कसम खाई। महिला थाना पुलिस ने दोनों को बधाई मुबारक बाद भी दी और उनके अच्छे भविष्य का कामना की।

ये भी पढ़े:MP NEWS: मुख्यमंत्री ने होली पर आमजनों के साथ किया पौधरोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *