Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Share
Advertisement

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा हुए समय हुए जब दो तेज रफ्तार गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई।

Advertisement

तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा उस समय हुए जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से आरी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से दो महिलाएं भी शामिल हैं।

दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव के पास कानपुर नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। फिलहाल मृतक कहां के हैं इसकी पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

6 लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। यह सभी छतरपुर से महोबा की ओर जा रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मृतकों के शवों गढ़ीमलहरा उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस मामले यह पता लगाने की कोशिश में है कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वो कहां के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़े: जौरा न्यायालय में पकड़ से भागा था कैदी, तीन दिन बीते, नहीं लगा सुराग

Recent Posts

Advertisement

बिहार में बोले असम सीएम हिमंत… ‘हिन्दू राष्ट्र बना तो आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी’

Assam CM in Begusarai: बिहार के बेगूसराय स्थित बखरी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा…

May 11, 2024

रामद्रोही सिर्फ परिवार के लिये राजनीति करते हैं, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: राम भक्तों की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। वहीं रामद्रोहियों की राजनीति परिवार…

May 11, 2024

राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी…

May 11, 2024

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान का एनडीए पर तंज, बोले… 400 पार तो क्या, बेड़ा पार भी नहीं होगा

CM of Punjab: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पीसी से पहले पार्टी कार्यालय में पंजाब…

May 11, 2024

‘कांग्रेस पार्टी को इस बार उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं’, ओडिशा में गरजे PM मोदी

PM Modi: ओडिशा के बरगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी इस बार…

May 11, 2024

This website uses cookies.