Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: विधानसभा में BBC के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, कांग्रेस ने किया विरोध

Share
Advertisement

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज बीबीसी(BBC) के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हो गया है। विधायक शैलेंद्र जैन अशासकीय निंदा प्रस्ताव लेकर आए थे। संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रस्ताव का समर्थन किया, और बहुमत के आधार पर निंदा प्रस्ताव पास हो गया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर कहा कि देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए और देश में हलचल पैदा करने के लिए बीबीसी ने जो किया है वो उस पर भारत की जांच संस्था पहले कार्रवाई कर चुकी हैं। उन्होंने कहा की बीबीसी ने चुनी हुई सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और खुद ही अपने आप को जज के रूप में नियुक्त कर लिया।

Advertisement

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की खोजी पत्रकारिता

शिवराज ने कहा कि ये काम ब्रिटेन की कार्यप्रणाली से भी मेल नहीं खाता है। उन्होने कहा की बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने बेशक मौखोटा खोजी पत्रकारिता का लगा रखा है, लेकिन ये भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार और गंभीर हमला है। जिसका उद्देशय भारत के सविधान को कमजोर करना है। जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार की विधानसभा में आज एक अशासकीय निंदा प्रस्ताव पास किया गया है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन शीर्षक से दो दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई है। जो साल 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर आधारित है। भारत में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी विवाद हुआ, जहां कई लोगों ने इसे लेकर बीबीसी की आलोचना की वहीं कई लोग इसके प्रतिबंध के खिलाफ भी सामने आए।

कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकाला

कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया था, लिहाजा उनकी अनुपस्थिति में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया। पटेल ने विधानसभा में कहा, ”अगर कोई इस (बीबीसी) की तरह व्यवहार या कार्य करता है,तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। बीबीसी अपनी विश्वसनीयता खो रहा है और भारत व भारत सरकार के खिलाफ छिपे हुए एजेंडे के साथ काम कर रहा है। इसलिए,यह सदन केंद्र सरकार से अनुरोध करता है कि वह बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए अविश्‍वसनीय पहलुओं को लेकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।”

ये भी पढ़े: भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर राजभवन की ओर बढ़े कांग्रेस नेता

Share
Published by
Richa Singh

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.