Advertisement
Madhya Pradesh

MP News: धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन न होने से नाराज महिला ने किया सुसाइड! जानें क्या है पूरा मामला

Share
Advertisement

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन न होने से जबलपुर की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला इस बात से दुखी थी कि उसका पति उसे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नहीं ले जा पाया था। अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़कर महिला ने मौत को गले लगा लिया। महिला के जाने के बाद उसका परिवार मातम में डूबा हुआ है। यहां बता दें कि जबलपुर में 25 से 31 मार्च तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित की गई थी। दरसअल, अधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी सुनील चौधरी ने बताया कि वह पत्नी, दो बच्चों और अपनी मां के साथ रहते हैं। बुजुर्ग मां को गंभीर बीमारी है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वे जैसे-तैसे परिवार चलाते हैं और दोनों बच्चों को पढ़ा रहे हैं। साथ ही, अपनी बीमार मां का इलाज भी करवा रहे हैं।

Advertisement

मोबाइल पर रोज सुनती थी धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन

सुनील की पत्नी पल्लवी चौधरी रोज मोबाइल पर बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनती थी और घर की समस्याओं को खत्म करने के लिए जो उपाय वह बताते थे, उनको मानती थी। वह बागेश्वर धाम के महंत की अंधभक्त थी। 27 मार्च को उसने अपने पति से जिद की थी कि उसे पनागर में होने वाली भागवत कथा में जाना है। इसी दिन सुनील अपनी बीमार मां का इलाज करवाने के लिए अस्पताल लेकर चला गया और डॉक्टर के ना मिलने की वजह से आने में देर हो गई। घर में प्रवचन के लिए जाने को तैयार पल्लवी ने सुनील की परिस्थिति को समझे बिना ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

नासमझी की वजह से उजड़ गया एक परिवार

अधारताल थाना के एएसआई अनिल कुमार के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद पति ने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा। पल्लवी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अधारताल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कहा जा रहा है कि जरा सी नासमझी के कारण एक हंसता-खिलखिलाता परिवार उजड़ गया। इस तरह की अंधभक्ति जानलेवा साबित हुई।

ये भी पढ़े: दिग्विजय सिंह का तंज, ‘राजा महाराजा’ बिक गए, लेकिन एक भी आदिवासी विधायक नहीं बिका

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.