MP News: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की बंपर जीत और यूपी में निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर भोपाल में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जश्न में कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के सह प्रभारी और पंजाब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सह प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके।
जालंधर में आप (AAP) की जीत और यूपी में मिली सफलता को लेकर मनजिंदर सिंह लालपुरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने जालंधर और उत्तर प्रदेश की जनता को पार्टी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव में जीत हमारी सरकार के 1 साल के कामकाज, पार्टी की ईमानदार छवि और नीतियों की जीत है। केवल दिल्ली और पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अब आम आदमी पार्टी पर जनता भरोसा जता रही है और हमें चुन रही है।
मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि भाजपा के दिन अब गए। अब धीरे-धीरे भाजपा खत्म होती जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है। यहां आकर मुझे बड़ी खुशी और अपनापन सा महसूस हुआ। यहां की जनता भाजपा और भाजपा सरकार से बेहद नाराज है। मध्य प्रदेश की जनता नया विकल्प चाहती है और इसलिए आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी ही उम्मीद की नजर से देख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता विकास की राजनीति को चुनेगी, आम आदमी पार्टी को चुनेगी और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़े:Chhattisgarh: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर क्या बोले CM भूपेश बघेल?
Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…
CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…
Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…
Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…
Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…
Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…
This website uses cookies.