Advertisement

MP: ‘हिंदुत्व हार्ड या सॉफ्ट नहीं होता’ दिग्विजय ने कहा, शिवराज बोले- इनका इससे कोई लेना-देना नहीं है

Share
Advertisement

MP: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। जिसे लेकर सियासत में तेज हो गई है। हाल ही में पूर्व सीएम दिग्विजय ने कर्नाटक में कहा सॉफ्ट और हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती। अब इस पर सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि ये तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते है वह कहते रहते है।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ना दिग्विजय सिंह और ना कमलनाथ जी को हिंदुत्व से लेना देना है। ना देश से लेना देना है और ना ही समाज से लेना देना है। यह तो वोटों की फसल काटने के लिए जब जो ठीक समझते हैं वह कहते रहते हैं। इनको किसी से लेना देना नहीं है।

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के हुबली में कहा कि सॉफ्ट या हॉर्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती। हिंदुत्व शब्द के रचियता सावरकर है। उन्होंने कहा कि बात हिंदू राष्ट्र या मुसलमान राष्ट्र की नहीं है। यह देश सभी का है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के लिए हिंदुओं के साथ मुसलमान समेत सभी धर्मों के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इसलिए सभी का सम्मान करना चाहिए। यह देश सभी का है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में हिंदुत्व का उल्लेख है क्या? यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हिंदुत्व की बात कर रहे है तो उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:Akshay Kumar को मिली भारतीय नागरिकता, डाक्यूमेंट शेयर कर बोले – ‘दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें