Advertisement

MP: नितिन गडकरी पहुंचे भोपाल, 8038 करोड़ के 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम

Share
Advertisement

MP: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से  पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सड़कों की सौगात देंगे। लाल परेड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर से भोपाल पहुंचे। इससे पहले जबलपुर के कार्यक्रम में भी करोड़ों रुपए की सड़कों की नितिन गड़करी ने प्रदेश को सौगात दी।

Advertisement

प्रदेश में 10 हजार 405 करोड़ रूपये की लागत से 724 किलोमीटर लम्बी सड़कों की सौगात मिल रही है। इसमें 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 8 हजार 38 करोड़ रूपये लागत से 498 किलोमीटर लम्बी 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।

MP: भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मधयप्रदेश को मिलेगी ये सौगात

NH -46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छ:-लेन चौड़ीकरण… NH -146बी के शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण..

NH -552 (विस्तारित) के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण.. NH -752सी पर शुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण।

NH -552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण।

NH-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण।

NH -56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण

NH -347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण।

यह भी पढ़ें:Mahatma Gandhi: पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *