Advertisement
Madhya Pradesh

MP Election 2023: बीजेपी-कांग्रेस के वोट में ओवैसी की AIMIM लगाएगी सेंध

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इस दिनों के अलावा अब तीसरे मोर्चे में चुनाव में दस्तक दे दी है। ये तीसरा मोर्चा दोनों मुख्य पार्टियों के वोट में जोरदार सेंध मार सकता है। इस तीसरे मोर्चे में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी शामिल हो गई है। AIMIM ने पहले चरण में अपने प्रभाव वाली 33 विधानसभा सीटों को चिन्हित कर लिया है। इन सीटों पर पार्टी ने सर्वे भी पूरा कर लिया है। पार्टी का दावा है कि वह 50 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी। जबकि, अन्य सीटों पर वह तीसरे मोर्चे के सहयोगी दलों के साथ चुनावी जंग में शामिल होगी।

Advertisement

इससे पहले आम आदमी पार्टी भी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। मध्य प्रदेश में यह नए सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस के समीकरणों को चुनावों में खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। AIMIM के नेता पीर तौकीर निजामी का कहना है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है सीधे बीजेपी को वोट देना क्योंकि, कांग्रेस के लोग बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। AIMIM ने दावा किया कि मध्य प्रदेश की जनता ने साफ कर दिया है कि वह तीसरे मोर्चे को मौका देगी। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में अपनी पैठ जमाने के लिए पार्टी ने ओवैसी निशुल्क निकाह योजना की शुरुआत कर दी है।

इसके पहले चरण में 100 जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। यह निकाह मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों में होंगे। निकाह के साथ पार्टी की ओर से शादी में आने वाले मेहमानों को दावत भी दी जाएगी। बीजेपी तीसरे मोर्चे को चुनौती नहीं मान रही। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि एआईएमआईएम कांग्रेस की बी टीम है। प्रदेश में कोई भी आ जाए हम दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस ओवैसी की एंट्री करा रही है। दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि मुस्लिमों की जनसंख्या कम हो रही है। कांग्रेस कितनी भी अपनी अलग अलग टीम खड़ी कर ले या रणनीति बना ले, उससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.