Advertisement

MP: BJP को कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ना का जवाब देने के लिए कांग्रेस की रणनीति

Digvijay Singh

Digvijay Singh

Share
Advertisement

MP News: राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के निराकरण के लिए बैठक में चर्चा की गई।  बैठक के बाद दिग्विजय सिंह बोले कि कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के केस कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। सभी केस फ्री में लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि तहसील कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक पार्टी लड़ाई लड़ेंगी। इसके लिए हर जिले में दो-दो वकील की नियुक्ति की गई है। उनके नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। इसकी मॉनीटरिंग पूर्व एडवोकेट जनरल शंशाक शेखर करेंगे। यदि प्रदेश में कही भी कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ कोई झूठा मामला बनाया जाता है। तो उस पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जो 24 घंटे काम करेगा।

Advertisement

अधिकारियों को भी कोर्ट में खड़ा करेंगे 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि सागर जिले का दौरा करके आया हूं। वहां पर छोटे-छोटे केस में कार्यकर्ताओं को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई केस नहीं होता है तब भी 151 की कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 9 कांग्रेसियों पर जबरन के केस लादे गए है। कांग्रेस के लोगों पर जिला बदर के केस लगाए गए हैं। दिग्विजय  बोले कि अधिकारी ऊपर से दबाव होने की बात कहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को कांग्रेस कोर्ट में खड़ा करेगी। झूठे केस के प्रमाण के लिए पार्टी काम कर रही है। आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट को भी तैयार किया जा रहा है।

परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू होगा

पूर्व सीएम ने कहा कि परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है। दतिया, सुरखी, बदनावर में कमलनाथ की सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के सभी 40 प्रकोष्ठों को निचले स्तर पर ले जाने का काम जारी है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने वोस्टर लिस्ट में फर्जीवाड़ा किया है। सागर के एक बूथ पर 150 नाम उत्तर प्रदेश के वोटर के जोड़े गए थे। इस पर भी पार्टी काम कर रही है।

ये भी पढ़े:MP News: पिछले 24 घंटे में 57 नए मामले, इंदौर में सबसे ज्यादा 17 और भोपाल में 13 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *