Advertisement

MP Politics: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, तालाब निर्माण कार्यों में भष्टाचार का आरोप

Share
Advertisement

MP Politics: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधान सभा चुनाव होने है जिसको लेकर प्रदेश में राजनीति जारी है। इस सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है। कांग्रेस चुनाव से पहले भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर सरकार, उनके मंत्री और विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोलकर घेरने में जुटी हुई है। सागर शहर की शान लाखा बंजारा झील को लेकर शहर कांग्रेस ने जल सत्याग्रह किया और इसकी दुर्दशा का जिम्मेवार जिले के तीनों मंत्रियों, विधायक और सांसद को बताया। इसके साथ ही मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की।

Advertisement

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तालाब में उतरकर लाखा बंजारा की मूर्ति के नीचे अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बताया कि जिस झील को भरने के लिए लाखा बंजारा ने अपने बेटे और बहू की बलि दे दी थी। उस लाखा बंजारा झील के काम में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। इसी को लेकर आज हम लोगों ने अर्धनग्न प्रदर्शन प्रशासन, विधायक और मंत्रियों को जगाने के लिए किया है।

उन्होंने कहा, आज हम लोग तालाब में घुसे हैं। शहर में घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि तालाब में स्मार्ट सिटी में इन लोगों ने कितना भ्रष्टाचार किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तालाब की खुदाई, सफाई और घाटों के काम में भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे शहर के 48 वार्डों के घर-घर जाकर लोगों को इस भ्रष्टाचार के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पुल न होने से गांव वाले परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *