Advertisement

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम कांग्रेस ने किया

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

Share
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पास आते ही नेताओ के दौरे बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

Advertisement

रीवा के सेमरिया पहुंचे सीएम मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने देश के टुकड़े करने में बहुत फूट डाली। 1857 में हिंदू और मुस्लिमों ने अंग्रेजों से मिलकर लड़ाई लड़ी, लेकिन इस लड़ाई में अंग्रेजो ने फूट डालने का बीज बोया। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस अपनी गलतियों को याद करने के बजाय देश को ऐसे मुकाम पर लाकर छोड़ रही है, जहां लीडरशिप, सोच और समझ का अभाव है। कौन क्या कर रहा है, इसका पता ही नहीं चल रहा है।

नादान की दोस्ती जी का जंजाल

Lok Sabha Election: सीएम मोहन यादव ने कहा कि जैसे कोई बस बंद पड़ी है और बस को चालू करने के लिए कोई उसको धक्का लगा रहा हो, समझदार लोग पीछे से धक्का लगाएंगे और ड्राइवर बस स्टार्ट कर लेगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसी बस खड़ी की जिसमें ईधन तो था लेकिन धक्का लगाने के बारे में पता नहीं था। चार आगे से लगा रहे थे तो चार पीछे से धक्का लगा रहे थे। इसमें बस कैसे चलेगी। अरे ये तो नादान की दोस्ती जी का जंजाल है।

दूरदर्शन के रंग को देखकर पूरे देश में चिल्लाई कांग्रेस

Lok Sabha Election: सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल एक समाचार आया दूरदर्शन का लोगो का रंग को देखकर कांग्रेस हाय रे हाय रे करने लगी। अब तो हमारी टोपी भी भगवा रंग की है और कांग्रेस के झंडे में भी भगवा रंग है और देश के तिरंगे में भी भगवा रंग है। दूरदर्शन के लोगो का रंग देखकर कांग्रेस पूरे देश में चिल्लाने लगी क्या कर रहे हो, भगवाकरण कर रहे हो। जरा निगाह खोलकर तो देखो ये हमारी सूर्य संस्कृति है, हमारे राजा राम से लेकर उसके पूर्ववती काल से लेकर इस देश के किसी मंदिर में ध्वज चढ़ेगा तो भगवा रंग का ही चढ़ेगा। अगर आपको नहीं दिखाई देता है तो आप डूब मरो।

कांग्रेस सरकार ने कराए दंगे

कांग्रेस को घेरते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि वोट मांगने हम सब के पास आते हो, लेकिन इस तरह से भगवा का अपमान क्यों करते हो। यह तो केवल उनके द्वारा देशभक्त मुसलमानों को भी हिंदू मुसलमान करके लड़वाने का काम करते हैं। एक बार हो तो समझ में आए यह लगातार प्रयास करते हैं। आप लोग रिकॉर्ड देख लो, 90 का दशक याद कर लो, और उसके बाद का दशक याद कर लो। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में जब-जब दंगे हुए तो कांग्रेस की सरकार ने दंगे कराए। यह बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: भगवा रंग का विरोध है तो कांग्रेस इसे अपने झंडे से हटाए, इनकी सोच पर भी शर्म आती है- CM मोहन यादव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *