Advertisement
Madhya Pradesh

2019 में स्थिर सरकार बनाई, धारा 370 हटी-राम मंदिर बना- टीकमगढ़ में बोले जेपी नड्डा

Share
Advertisement

JP Nadda: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) ने कहा, “आपने कभी सोचा था कि भारत (India), दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। लेकिन भारत पर 200 वर्षों तक राज करने वाले ब्रिटेन (Britain) को पीछे छोड़ भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 2024 में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, भारत 2 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

Advertisement

इंडी अलायंस सिर्फ दो चीजों का अलायंस है

JP Nadda: एक तरफ वो लोग है, जो मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास करने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर वो लोग हैं, जो अपने परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। ये इंडी अलायंस सिर्फ दो चीजों का अलायंस है। पहला, परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने में लगी हैं। दूसरा, ये अपने भ्रष्टाचार को बचाने में जुटे हैं।

आपने 2019 में EVM का बटन दबाकर एक महत्वपूर्ण फैसला किया था, जिससे देश में एक स्थिर सरकार बनी। ये स्थिर सरकार का ही नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 धराशायी हुआ।

मोदी जी के नेतृत्व में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, राजनीति की सोच… ये सब कुछ बदल चुकी है। 10 साल पहले आप ही कहा करते थे कि राजनीति में कुछ बदलाव नहीं आएगा, ये तो ऐसे ही चलेगा। हर तरफ निराशा का वातावरण था। आज सामान्व मानवी ये कहने लगा है कि देश बदल चुका है और विकास के मार्ग पर चल चुका है।

जेपी नड्डा ने हनुमान जयंती की दी बधाई

आज हनुमान जयंती का शुभ दिन है। मैं आप सभी को ​हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ॐ हं हनुमते नमः

ये भी पढ़ें: PM मोदी का कल एमपी दौरा, CM मोहन यादव ने भोपाल को दुल्हन की तरह सजाने का किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Share
Published by
Shivam Singh

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.