Advertisement

सीएम शिवराज का कमलनाथ पर वार, सीएम ने 2003 के बाद बताई उपलब्धि

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच एमपी के सीएम  का कमलनाथ के सवालों को लेकर जबाव आया है। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ आज कल मुझसे 18 साल का हिसाब मांगते फिर रहे हैं। चलो आज हिसाब दे ही देता हूं। बता दें कि अपने काम का हिसाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 2003 तक मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। यहां पर प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये थी। आज बढ़कर यह प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 40 हजार रुपये हो गई है। कांग्रेस की सरकार थी तब गड्ढे में सड़क थी। केवल 61 हजार किलो मीटर टूटी-फूटी सड़कें थीं। आज ग्रामीण इलाकों को भी मिला लिया जाए तो करीब 5 लाख 11 हजार किलो मीटर सड़कों का जाल बिछ चुका है। जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब बच्चे चिमनी में पढ़ाई करते थे। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

Advertisement

बता दें कि  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण करने गए थे। इसी दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और अपने कार्यकाल का हिसाब दिया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ जी को अपने सहयोगी से भी सवाल करना चाहिए।


शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2003 से पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब कृषि विकास दर माइनस में रहती थी। साल 2023 में हमारी भाजपा सरकार में यह दर बढ़कर 18 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। वर्ष 2003 से पहले बजट सिर्फ 23 हजार करोड़ था, लेकिन वर्ष 2023 में बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपये हो गया है। सीएम ने कहा कि सिंचाई क्षमता पर बात करें तो साल 2003 में एमपी में सिर्फ साढ़े 7 लाख हेक्टेयर जमीन ही सिंचित थी। किसान परेशान थे, लेकिन अब भाजपा की सरकार में स्थिति बदल गई है। अब प्रदेश में 47 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हो रही है। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरा लक्ष्य 65 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने का है।वहीं सीएम ने कहा कि साल 2003 में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब 2023 में यह संख्या 30 तक पहुंच चुकी है।

बता दें कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा था कि उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने 18 साल के कार्यकाल का जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Chandrayan 3 : ISRO प्रमुख का बयान, ‘विक्रम लैंडर चंद्रमा पर उतरने में सक्षम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें