CM शिवराज का 2 दिवसीय मथुरा दौरा, वृंदावन में पत्नी साधना संघ किया दर्शन

Image Source- Google
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय अपनी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कृष्ण की नगरी मथुरा आए है। जहां उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी इस यात्रा में शामिल है। वहीं बीती रात लगभग दस बजे गिरिराज महाराज के धाम में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के वाद आज वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे है।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान कान्हा की नगरी से अपार प्रेम और श्रद्धा रखते है इसी लिए उन्हें जब भी मौका मिला है वो गोवर्धन की परिक्रमा और बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के साथ पूजा पाठ करना नही भूलते है और यही कारण है की जब भी शिवराज सिंह बांके बिहारी के दरबार में माथा टेकने आते है, उनकी सारी मनोकामना बिहारी के आशीर्वाद से पूर्ण होती दिखाई देती है।
आज भी शिवराज सिंह कान्हा की भक्ति में सराबोर नजर आए जहां उन्होंने पहले बिहारी जी के हाथ जोड़कर कर दर्शन किए वहीं मंदिर के पुजारियों द्वारा उन्हें फूल माला के साथ पटुका पहनाकर मंदिर में स्वागत किया गया और फिर भगवान के भोग से आय प्रसाद को भेंट किया।
इसी के साथ पूरे बांके बिहारी के मंदिर में जयकारे लगते रहे। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सिर्फ यही बोले की सबका कल्याण हो सब पर बांके बिहारी राधा रानी कृपा करें,सब सुख रहे और सभी निरोगी रहे । जबकि राजनीतिक सवालों से उन्होंने हाथ जोड़कर बोले की यहां ये सब नहीं।
ये भी पढ़े: MP मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दर्ज हुई FIR