Advertisement

CM मोहन यादव का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोले- बाबा साहब को संसद में रोकने का प्रयास करने वाले…

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

Share
Advertisement

CM Mohan Yadav: एमपी समेत देशभर में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी कड़ी में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बधाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Advertisement

‘बाबा साहब को चुनाव हराकर संसद…’

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हराकर संसद में जाने से रोकने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि उनको रोकने का प्रयास करने वाले आज उनके नाम पर वोट मांगने जाते है। लोकतंत्र की इस बेला में समाज उसका मूल्यांकन करेगा। हम सामाजिक एकता, लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहब के अद्वितीय योगदान को स्मरण करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों, देशवासियों को बधाई दी।

डॉ. अंबेडकर भारत में मानव से महामानव बने

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महामानव है, जिन्होंने अपने जीवन में पढ़ाई से लेकर सर्विस तक कई कष्ट, परेशानी और अपमान सहे। सीएम ने कहा  उन्होंने नाना प्रकार के कष्टों के बीच अपने जीवन में अलग अलग मुकाम हासिल किये। अपने मान-अपमान को भूलकर देशवासियों के बीच संदेश दिया। जीवन में शोषित वंचित, पीड़ित सबके लिए लड़ाई लड़ी और इस वजह से वो भारत में मानव से महामानव बने। आजादी के समय जब हमें संविधान की आवश्यकता थी, तो सभी वर्गों को साथ लेकर, भारत की प्राचीन मान्यताओं को स्थापित करते हुए, ऐसा संविधान दिया कि आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र गौरवान्वित हो रहा है। डॉ अंबेडकर जी के विविध पक्षों के बीच हम उन्हें स्मरण करते रहेंगे। अंबेडकर जी के कारण से भारत ने लोकतंत्र में अपनी जो साख हासिल की वो अद्वितीय है।

बीजेपी द्वारा घोषणापत्र – ‘संकल्प पत्र’ जारी करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र जारी किए हैं और देश के सामने अपनी बात रखी है जिसके लिए मैं बीजपी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देना चाहूंगा। हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं।…..

ये भी पढ़ें: चार वर्गों को लेकर पीएम मोदी ने लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प, देखें घोषणा पत्र की बड़ी बातें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *