Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में फहराया तिरंगा, SP सोनाक्षी ने किया परेड को लीड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में फहराया तिरंगा, SP सोनाक्षी ने किया परेड को लीड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में फहराया तिरंगा, SP सोनाक्षी ने किया परेड को लीड

Share
Advertisement

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा झंडा फहराया, इसके बाद सलामी ली। राष्ट्रीय पर्व के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। वहीं बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल परिसर में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया।

Advertisement

देश की आजादी का पर्व पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 53 जिलों में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अतिथियों ने झंडावंदन किया। प्रदेश में पहली बार 53वां जिला बना मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने झंडावंदन किया। राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झंडावंदन किया।
सीएम शिवराज सिंह स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शौर्य स्मारक पहुंचे और अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र और मां भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम चौहान लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए।

लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य परेड का नेतृत्व एसीपी सोनाक्षी सक्सेना द्वारा किया गया, जबकि सहायक परेड के रोल में उप एसीपी भोपाल एटीएस के राहुल कुमार सैयाम मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बेंड सहित 18 टुकड़ियों ने भाग लिया, जिनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल उत्तरी जोन, महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी गल्र्स, एसीसी सीनियर डिवीजन, गाइड गल्र्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाडली बहना और अश्वरोही दल शामिल रहे। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल, राज्यपाल मंगूभाई पटेल राजभवन भोपाल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, मंत्री गोपाल भार्गव सागर, मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर, मंत्री विजय शाह खंडवा, मंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मंत्री भूपेन्द्र सिंह जबलपुर, मंत्री मीना सिंह उमरिया, मंत्री कमल पटेल हरदा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह, मंत्री बृजेन्द्र प्रजाप सिंह पन्ना, मंत्री विश्वास सारंग विदिशा में तिरंगा फहराया।

ये भी पढ़ें: इंदौर के मंदिर की सजावट देखने उमड़े भक्त, हाथों में चंद्रयान लेकर अंतरिक्ष में उड़ते दिखे वीर बजरंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें