Advertisement

नगर निगम कर्मचारी का शव फ्लैट में मिला, आसपास बिखरे थे देशी शराब के क्वार्टर

Share
Advertisement

ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित पाम रेसिडेंसी के एक फ्लैट में नगर निगम कर्मचारी का शव पड़ा मिला है। घटना शुक्रवार रात की है। नगर निगम कर्मचारी के फ्लैट के दरवाजे खुले हुए थे और तेज दुर्गन्ध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेड रूम में जमीन पर नगर निगम कर्मचारी का शव पड़ा मिला है। आसपास शराब के 7 क्वार्टर भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने शव को निगरानी में लेने से पहले फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच भी कराई है। शव काफी सड़ी अवस्था में है।

Advertisement

पुलिस पड़ताल कर रही है कि दरवाजा अंदर से लॉक नहीं था तो शायद मौत से पहले उसके साथ कोई रहा होगा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शहर के विश्वविद्यालय थाना स्थित पाम रेसिडेंसी के ए ब्लॉक 303 नंबर फ्लैट में धनंजय पांडे रहते थे। धनंजय नगर निगम के जनकार्य विभाग में बतौर सुपर वाइजर पदस्थ थे। तीन दिन पहले धनंजय की पत्नी अपने मायके दिल्ली चली गई थीं। घर पर वह अकेले थे। शुक्रवार रात जब नगर निगम कर्मचारी के फ्लैट से काफी तेज बदबू आ रही थी। आसपास के फ्लैट वालों को जब बहबू तेज लगी तो उन्होंने जाकर देखा। फ्लैट का मुख्य गेट का दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो अंदर बेडरूम में नगर निगम कर्मचारी का शव पड़ा हुआ था। घर में बेड रूम के फर्श पर ही 7 क्वार्टर देशी सफेद शराब के पड़े हुए थे। घटना की परिस्थितयां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस अभी शराब के नशे में मौत होने की आशंका जता रही है।

ऐसा पता लगा कि नगर निगम कर्मचारी के घर में कोई नहीं था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। पुलिस का मानना है कि उसी दिन अत्यधिक शराब का सेवन करने से नगर निगम कर्मचारी की मौत हो गई है, क्योंकि पुलिस को शुक्रवार रात सड़ी अवस्था में शव मिला है। जिससे अंदाजा है कि उसकी मौत दो से तीन दिन पहले ही हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक नगर निगम कर्मचारी के परिजन को सूचना दे दी है। साथ ही शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस भिजवा दिया है। शनिवार को नगर निगम कर्मचारी के प रिजन आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *