Advertisement
State

Lok Sabha Election 2024: विशेष परिस्थितियों का है यह चुनाव, अखिलेश बोले-लगातार बढ़ रहा जनाधार

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा ने आर्थिक संकट पैदा किया है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। भाजपा देश की सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान विरोधी काम हो रहा है। विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकारी अराजकता के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था शून्य है। यूपी में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है।

Advertisement

प्रदेश और देश के हालात बेहद खराब

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है। हर हाल में और हर स्थान पर लोगों के जीवन की रक्षा करना सरकार का पहला दायित्व और कर्तव्य है। लेकिन अगर सरकार लोगों की जिन्दगी की हिफाजत न कर पाए तो उसे सत्ता में रहने का हक नहीं है। प्रदेश और देश के हालात बेहद खराब है। भाजपा सरकार तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त है। इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली कर रही है। देश के इतिहास में पहली बार इस तरह की वसूली हो रही है।

2024 का लोकसभा चुनाव विशेष परिस्थितियों का चुनाव

अखिलेश यादव ने कहा कि वसूली के लिए भाजपा सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का प्रयोग कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा सरकार नौजवानों को धोखा दे रही है। सरकार प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है। उसकी नीयत नौकरी देने की नहीं है। 2024 का लोकसभा चुनाव विशेष परिस्थितियों का चुनाव है। यह चुनाव देश का संविधान बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र बचाने और आरक्षण बचाने का चुनाव है।

वोट ही एक रास्ता

अखिलेश यादव ने मतदाताओं का आह्वान किया है कि प्रदेश और देश को बचाने के लिए भाजपा को सरकार से हर हाल में हटाना होगा। भाजपा को हटाने के लिए वोट ही एक रास्ता है। सभी का साथ लेकर सभी के सहयोग से एकजुटता के साथ वोट डाल कर भाजपा को सभी अस्सी सीटों पर हराना जरूरी है। इसके लिए चुनाव में सावधानी, समझदारी और हर स्तर पर सतर्कता होनी चाहिए। भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किए। जनता का भरोसा तोड़ा है। भाजपा के अन्याय, अत्याचार, झूठ और भ्रष्टाचार से जनता में भारी आक्रोश है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में पीडीए सहित किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर भाजपा को हराकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR IPL 2024: KKR ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

2029 तक कांग्रेस मुक्त होगा भारत, देवरिया में बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Deoria: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी के देवरिया शहर के चीनी…

May 9, 2024

14 साल का इंतजार… साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन बना मददगार… ऐसे पकड़ा साइको सीरियल रेपिस्ट-किलर

Success of Police in Chandigarh: देश के चंडीगढ़ में एक ऐसे केस का खुलासा हुआ…

May 9, 2024

CG Board Result 2024: बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इंटरमीडिएट में 80.74% और हाईस्कूल में 75.64% परीक्षार्थी हुए पास

CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट…

May 9, 2024

This website uses cookies.