Advertisement

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कटऑफ फाड़े जाने पर मचा बवाल, हुआ विरोध प्रदर्शन

Share
Advertisement

जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के श्रावणी मेला का कटऑफ को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर में विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisement

सावन के पवित्र महीने को लेकर झारखंड सरकार की ओर से श्रावणी मेला का कटऑफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ पूरे झारखंड सहित जमशेदपुर के विभिन्न चौक चौराहों में लगाया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा सावन मेला का शुभकामनाएं दी गई है। बीती रात साकची को चक्कर में लगे कटऑफ को बीती रात असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़-फोड़ कर फाड़ दिया गया। जिसकी जानकारी शुक्रवार को होने पर JMM के कार्यकर्ता साकची गोलचक्कर पहुंच कर दोषियों को गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए। जिसके बाद साकची पुलिस और JNAC घटना स्थल से क्षतिग्रस्त कट ऑफ को हटाकर मामला को शांत कराया।

(जमशेदपुर से बरून कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या, अफरातफरी का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें