Advertisement

Jamshedpur: 5 महीने से नहीं आया जवानों का वेतन, भुखमरी की स्थिति हुई उत्पन्न

Share
Advertisement

जमशेदपुर के खास महल स्थित सदर अस्पताल परिसर में होमगार्ड के जवानों को 5 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण जवानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है बाध्य होकर जवानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रूप अख्तियार कर लिया है।

Advertisement

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का बनाया मन

खास महल स्थित सदर अस्पताल में कुल 42 गृह रक्षा वाहिनी के जवान पद स्थापित थे। जहां 12 जवानों को तत्काल हटा दिया गया है। फिलहाल 30 जवान ही है जो की अस्पताल की सुरक्षा में तैनात है। इन 30 जवानों को पिछले 5 महीना से भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण जवानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल फीस भी वे जमा नहीं कर पा रहे हैं थक हार कर जवानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का मन बना लिया और सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

राजनीति और साजिश के बिच फंसा जवानों का वेतन

जानकारी देते हुए होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से इन जवानों का वेतन दिया जाता आ रहा था और आज सिविल सर्जन के द्वारा बताया जा रहा है कि आउटसोर्स का जो फंड है वह पूरी तरह से नील है। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं इस भुगतान न होने के पीछे राजनीति है कहीं ना कहीं होमगार्ड के जवानों को हटाकर निजी सुरक्षा कर्मियों को काम देने की एक साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा 5 महीने से जवानों के परिवार के सदस्य दाने-दाने को मोहताज है पर किसी तरह का कोई कदम सिविल सर्जन के द्वारा नहीं उठाया जा रहा है थकहार कर आज सभी आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं।

रिपोर्ट-वरुण कुमार

ये भी पढ़े- Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर दिखाई दरियादिली, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को भिजवाया MGM अस्पताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *