Advertisement

देवघर में कांग्रेस पार्टी ने शिक्षक दिवस के मौके पर जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित

Share
Advertisement

Jharkhand: शिक्षक दिवस पर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिले के शिक्षकों को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के अगुवाई में पार्टी नेताओं ने शिक्षकों के सम्मान में पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से “भारत जोड़ो की बात, आमजनों के साथ” अभियान कार्यक्रम निमित्त रखा गया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिन पर मनाया जाता है।

Advertisement

वे एक शिक्षक के साथ महान विद्वान एवं दार्शनिक थे। डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में सभी धर्मों का आदर करना सिखाया गया है और सभी धर्मों के लिए समता का भाव हमारी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। परन्तु आज देश की राजनीति में इसका घोर अभाव दिख रहा है। यही वजह है कि आज जातिय हिंसाओं के शिकार स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भी हो रही है। इससे बचने की जरूरत है। नफरत से कुछ नहीं मिला है। आज इन्हीं विचारों को लेकर कांग्रेस एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे। देश निर्माण में शिक्षक भी एक कदम आगे आऐं।

(देवघर से पप्पु भारतीय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Jharkhand: कोर्ट में क्लर्क पर जानलेवा हमले के बाद अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *