Advertisement

गैंगस्टर अमरनाथ सिंह हत्या का आरोपी विशाल सिंह गिरफ्तार, शहर लेकर पहुंची पुलिस

Share
Advertisement

अमरनाथ सिंह हत्या के आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को शहर लेकर पहुंच गई है। जमशेदपुर के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की दुमका में हत्या करने के मामले में आरोपी रह चुके बागबेड़ा निवासी विशाल सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहा था।

Advertisement

पुलिस उसे शुक्रवार रात ट्रेन से ही शहर लेकर पहुंची जहां उससे पूछताछ की जायेगी। विशाल सिंह पर गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या के अलावा टाटानगर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का भी आरोप है। दुमका में अमरनाथ की हत्या के बाद से ही विशाल सिंह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

लोकेशन के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर ट्रेन में ही विशाल सिंह को धर दबोचा, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

(जमशेदपुर से बरून कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, जेसीबी और अल्टो कार में जोरदार टक्कर से युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *