Advertisement
State

अवैध संबंधों का शकः पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला

Share
Advertisement

Husband Killed his Wife: औरंगाबाद में एक पति पर ही अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। बताया गया कि पति ने पत्नी को अवैध संबंधों के शक में चाकू से गोदकर मार डाला। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आजन के भुइयाटोली की है।

Advertisement

Husband Killed his Wife: मदनपुर थाना क्षेत्र की घटना

मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आजन के भुइयाटोली में सनकी पति ने अपनी पत्नी को गैर पुरुषों से अवैध संबंध के संदेह में चाकू से गोदकर मार डाला। घटना को अंजाम देकर  आरोपी फरार हो गया। मृतका ललिता देवी(37) आजन गांव निवासी सीताराम भुइया की पत्नी है।

Husband Killed his Wife: पहले भी इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। बीती रात्रि भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने घर बाहर निकली तो उसके पीछे से उसका पति भी बाहर निकल आया और अकेला देख अपनी ही पत्नी पर चाकू से एक के बाद एक वार किए। घटना में पत्नी की मौत हो गई।

Husband Killed his Wife: आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर औरंगाबाद एसडीपीओ मोहमद अमानुल्लाह खान ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली और मीडिया को बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने ही अपने पत्नी को चाकू से गोदकर मार दिया। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टः दिनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.