राज्य

हिमाचल: भारी बारिश के चलते 9 लोगों की मौत, 104 करोड़ रुपये का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून ने कहर बरपा दिया है। भारी बारिश के कारण अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 14 लोग बुरी तरह घायल हैं। चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त जबकि 28 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि अनुमानित नुकसान लगभग 104 करोड़ रुपये है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand: केदारनाथ में मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालु बढ़ रहे आगे

Related Articles

Back to top button