Advertisement

Haryana CM News: नायब सैनी संभालेंगे हरियाणा की कमान, शाम 5 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

nayab singh saini will be the new cm of Haryana
Share
Advertisement

Haryana CM News: हरियाणा में मंगलवार सुबह मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब भाजपा ने नेतृत्व में परिवर्तन कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर ली है। अब कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा की कमान संभालेंगे।

Advertisement

Haryana CM News: बैठक में हुआ फैसला

बता दें कि अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पहुंचे। इनके साथ ही प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब भी मौजूद रहे। इन सभी के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी शाम पांच बजे नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई भी दी है।

कौन हैं नायब सैनी

बता दें कि नायब सिंह सैनी 2014 में नारायणगढ़ से प्रदेश सरकार में विधायक और बीजेपी सरकार में राज्य मंत्री रहे रहे हैं। उनके पास खनन विभाग था। 2019 में उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा था। वर्तमान में लोकसभा सदस्य के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। सैनी अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- UP News: CM योगी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, बोले- तय समय सीमा के भीतर पूरा हो जाये काम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *