Advertisement

Haryana: नायब सिंह सैनी सरकार में कैबिनेट विस्तार आज, साढ़े 4 बजे राजभवन में शपथ लेंगे नए मंत्री

Share
Advertisement

Haryana: लोकसभा चुनाव की हलचल पूरे देश में हो रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी ने बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। और अब एक हफ्ते बाद कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं।

Advertisement

शाम साढ़े चार बजे हरियाणा के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है हरियाणा सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल विज को मंत्री बनाया जा सकता है।

Haryana: क्या बोले अनिल विज?

हालांकि जब विज से मंगलवार को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। अनिल विज ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, ”हमारा किसी भी सीट पर पेंच नहीं फंसा हुआ है, क्योंकि लोकसभा की सभी सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं।” हरियाणा मंत्रिपरिषद में आठ जगहें खाली हैं। मुख्यमंत्री को मिलाकर छह मंत्रियों ने शपथ ली थी। कुल 14 मंत्री हरियाणा में बन सकते हैं। इससे पहले 16 मार्च को भी कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई गईं, लेकिन समारोह नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें:-Maharashtra: गढ़चिरौली में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, चार नक्सली की मौत, 36 लाख का था इनाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *