Advertisement

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल से हुआ बच्चा चोरी, खुद को स्टाफ बता रही थी आरोपी महिला

Share
Advertisement

Haryana: फरिदाबाद से एक सनसनी वारदात सामने आई है। जहां एक अस्पताल के जच्चा- बच्चा वार्ड से महिला बच्चा चोरी कर ले जाती सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी में नजर आने वाली महिला खुद को अस्पताल की कर्मचारी बताकर सोमवार रात से ही वॉर्ड में मौजूद थी।

Advertisement

यह है पूरा मामला

पीड़ित सुनील के मुताबिक, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। अभी यहां सूरजकुंड इलाके में स्थित अनंगपुर डेयरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी सात और तीन साल की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी अनीता को रविवार रात लेबर पेन हुआ, जिसके बाद वह उसे बीके अस्पताल में लेकर आए। रात 3:36 बजे उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। एक महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई।

महिला ने खुद को अस्पताल स्टाफ बताया

सुनील के मुताबिक, डिलिवरी के बाद से ही उनकी पत्नी, वह और उनकी मां रामदेई अस्पताल में बच्चों के साथ थे। सोमवार रात 11 बजे एक महिला उनके पास आई और बताया कि वह अस्पताल स्टाफ में है। महिला पूरी रात उनके आसपास ही रही। इस दौरान उसने बच्चे को भी गोद में लिया और खिलाया, फिर सुबह आरोपी महिला ने उनकी मां रामदेई से कहा कि वह अपनी बहू के कपड़े बदलवा दें। इस दौरान सुनील खुद नीचे मुंह धोने के लिए गया हुआ था। बच्चे के पास आरोपी महिला अकेली रह गई और इसी का फायदा उठाकर वह बच्चे को लेकर फरार हो गई।

अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर है जीरो इंतजाम

पीड़ित सुनील ने बताया कि लगभग 15 मिनट बाद जब उनकी मां और उनकी पत्नी वापस बेड पर आए तो बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद उन्होंने बच्चा चोरी होने का शोर मचाया, लेकिन तब तक महिला बच्चे को लेकर फरार हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी है और एसजीएम नगर थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच महिला और बच्चे की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, महिला अपने गैंग के साथ पूरी रात कनेक्ट थी। जैसे ही उसे मौका लगा, वह बच्चा चोरी कर ऑटो से रफूचक्कर हो गई। बीके अस्पताल के जच्चा-बच्चा वॉर्ड में सुरक्षा के नाम पर एक गार्ड तक नजर नहीं आता है।

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि तमाम कर्मचारी मिठाई के नाम पर पैसा मांगने आ जाते हैं। वॉर्ड में कोई भी आए, उससे यहां तैनात कर्मचारियों को कोई मतलब नहीं रहता है। परिवार का आरोप है कि इस चोरी में अस्पताल के कर्मियों की भी मिलीभगत है। घटना के बाद यहां बाहरी एरिया में सीसीटीवी लगाने का काम शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें: Haryana: BJP सांसद अरविंद शर्मा ने मोनू मानेसर का किया समर्थन, बताया हिंदू धर्म का रक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *