Advertisement

Haryana: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल, बोले- ये घर वापसी नहीं, विचारधारा की वापसी है…’

Birendra Singh

Birendra Singh

Share
Advertisement

Birendra Singh: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रेमलता (पूर्व विधायक) के साथ मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बीरेंद्र सिंह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रणदीप सुरजेवाला और पवन खेड़ा सहित पार्टी नेताओं और समर्थकों की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने 8 अप्रैल को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

दिल्ली: पूर्व भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा, “…75-76 साल से हम ऐसे स्वस्थ प्रजातंत्र के रूप में बढ़ रहे हैं, लेकिन जो उसे कमजोर करने वाली ताकते हैं… इन ताकतों को प्रजातंत्र को मजबूत करने की बात सोचनी चाहिए, नहीं तो मतदाता कुछ और सोचेगा…”

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनका वापस आना ‘विचारधारा की वापसी’ है।  उन्होंने कहा, ‘हम यहां हैं क्योंकि हम हरियाणा के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्होंने भी हमारा समर्थन किया है। पिछले दस वर्षों में, आपने (भाजपा) किसी को अपना नहीं बनाया।

यह विचारधारा की वापसी

Birendra Singh: कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘यह केवल घर वापसी ही नहीं है… यह विचारधारा की वापसी है। अगर लोकतंत्र बचाना है तो हर आदमा को उठना पड़ेगा.. पार्टी छोड़ने से पहले मैं सोनिया गांधी से मिलकर क्षमा याचना करके गया था.. फिर केंद्रीय मंत्री बना। मैं 10 साल बीजेपी में था लेकिन उनके खिलाफ यहां घटिया बातें नहीं करूंगा, ऐसी राजनीति बंद होनी चाहिए। मैंने हमेशा ऊपर वालों को नाराज करके राजनीति की है.. हमारे मेनिफेस्टो पर राहुल गांधी की मुहर है।’

बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से जींद जिले की राजनीतिक पर काफी प्रभाव पड़ेगा। चौधरी बीरेंद्र सिंह उचाना से पांच बार जीतकर विधायक बन चुके हैं। वह 1977 से 82, 1982 से 84 1991 से 1996, 1996 से 2000 तथा 2005 से 2009 तक विधायक रहे हैं। इस बीच तीन बार वह कैबिनेट मंत्री भी बने। उन्होंने तीन बार सांसद के रूप में भी कार्य किया। पिछली केंद्र सरकार में वह केंद्र में मंत्री भी रहे। उनके बेटे बृजेंद्र सिंह 2019 में हिसार लोकसभा से सांसद चुने गए थे। अब वह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में आ गए हैं।

जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पड़ेगा प्रभाव

Birendra Singh: बीरेंद्र सिंह जब कांग्रेस में थे तो वह अपने साथियों को कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए काफी दबाव बनाते थे। उन्होंने अपने समय में कांग्रेस का टिकट भी कई लोगों को दिलवाया था। उस समय कांग्रेस में उनकी काफी मजबूत स्थिति थी। अब एक बार फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे जींद जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ पूरे हरियाणा की राजनीति पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा।

ये भी पढ़ें: – PBKS vs SRH: पंजाब और हैदराबाद के बीच कांटे का मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें