Advertisement

बलिया: विशाल सामूहिक विवाह, 2000 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया

Group Marriage in Baliya

Group Marriage in Baliya

Share
Advertisement

Group Marriage in Baliya:  यूपी के बलिया में जलालपुर स्थित मैदान का नजारा अनोखा था। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के स्वर के साथ सुनाई दे रहे थे। मैदान में मौजूद 2000 जोड़े नवजीवन में प्रवेश कर रहे थे। आयोजन का 2000 जोड़ों के सामूहिक विवाह का। इस विशाल आयोजन में मैदान खचाखच भरा था। इस आयोजन के कर्ताधर्ता थे राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी समेत तमाम समाज सेवी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने सभी वर-वधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Advertisement

जलालपुर स्थित मैदान में हुआ आयोजन

जलालपुर स्थित मैदान में हुए इस विशाल ऐतिहासिक सर्वधर्म सामूहिक विवाह के बारे में जानकारी देते हुए मिशन निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष निर्मला त्रिवेदी पूर्व विधायक सनातन पांडेय व पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, भीम राजभर की उपस्थिति में लगभग 2000 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया।

लाभार्थियों का किया जाता है भौतिक सत्यापन

निदेशक श्रीगुप्ता ने बताया कि यह मिशन निर्धन और दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है। संस्था द्वारा आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के लोगों का जो सहयोग मिला है, उसके लिए संस्थान हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन नहीं हो जाता तब तक उन्हें कोई भी सहयोग राशि या पुरस्कार संस्था द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा।

पांच हजार से अधिक लोगों ने कराया था पंजीकरण

उन्होंने बताया कि इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह में प्रत्येक धर्म जात के युवक युवतियों को एक ही पांडाल में दाम्पत्य सूत्र में बांधने का काम किया गया है। उन्होंने सभी जोड़ों की खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सर्व धर्म सामूहिक विवाह के लिए लगभग 5 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें से लगभग 2 हजार लोगों ने सर्व धर्म सामूहिक विवाह मैं शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस महायज्ञ में आम आदमी पार्टी के अजय कुमार मुन्ना, डॉ प्रदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह आनंद प्रकाश सिंह निभा पांडेय जवाहर पासवान सूबेदार कुमार अनिल तिवारी विक्रम आदि शामिल रहे।

रिपोर्टः सागर गुप्ता, संवाददाता, बलिया, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः जिले से बाहर तक जुड़े तस्करों के तार, पांच गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *