Advertisement

मुंबई मेट्रो से यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, जानें यहां

Share
Advertisement

महाराष्ट्र में मुंबई मेट्रो में 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों, ‘दिव्यांग’ व्यक्तियों और 12वीं कक्षा तक के छात्र लाइन 2ए और सात पर एक मई से किराये में 25 प्रतिशत रियायत का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक मई को महाराष्ट्र दिवस है।

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इसका लाभ ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (मुंबई वन) के हजारों धारकों को दिया जाएगा। छूट ‘मुंबई वन’ पास पर 45 या 60 यात्राओं के लिए दी जाएगी। शिंदे ने इस कदम को महा मुंबई मेट्रो संचालन निगम लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से मुंबईकरों के लिए एक उपहार बताया।

मेट्रो 2ए (येलो लाइन) अंधेरी वेस्ट में दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ती है, जबकि लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है। बयान में कहा गया है कि रियायत का लाभ उठाने के लिए, दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगता के लिए चिकित्सा या सरकारी प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेज जमा करने होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण देना होगा।

इसमें कहा गया है कि छात्रों को रियायत के लिए पात्र होने के लिए स्कूल आईडी के साथ अपने या अपने माता-पिता का पैन कार्ड दिखाना होगा। बयान के अनुसार इन दस्तावेजों को लाइन 2ए और 7 मार्ग पर किसी भी टिकट खिड़की पर दिखाया जा सकता है। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य परिवहन की बसों में यात्रा मुफ्त कर दी है, जबकि महिलाएं बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Mumbai में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें